{"_id":"679a759112d9bc3e2b0ef046","slug":"the-bulldozer-of-the-administration-built-the-boundary-wall-overnight-kannauj-news-c-214-1-knj1005-124759-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रातों रात बनवाई बाउंड्रीवाॅल प्रशासन का चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रातों रात बनवाई बाउंड्रीवाॅल प्रशासन का चला बुलडोजर
विज्ञापन
छिबरामऊ। बेशकीमती सरकारी भूमि पर रातों रात बाउंड्रीवाॅल बनाकर कब्जा कर लिया गया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासन से की थी। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने पुलिस टीम के साथ बाउंड्रीवाॅल को जेसीबी चलाकर ढहाकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया।
एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर राजस्व टीम ने पुलिस टीम के साथ सौरिख ब्लाॅक के ग्राम रसूलपुर में पहुंचकर जेसीबी चलाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। एसडीएम ने बताया कि ग्राम रसूलपुर में गाटा संख्या 397 जो खाद के गड्ढों में तथा गाटा संख्या 395 राजस्व अभिलेखों में पौधारोपण के रूप में दर्ज है। दोनों सरकारी गाटों की लगभग 0.1620 हेक्टेयर भूमि पर अनीस यादव ने रातों रात बाउंड्रीवॉल बनाकर अवैध अतिक्रमण कर लिया था।
शिकायत पर बेशकीमती सरकारी भूमि को कानूनगो वीरभान सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल भूपेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार तथा पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से बाउंड्रीवॉल तोड़कर कब्जा मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि ग्राम सभा की जमीन तथा सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कब्जाधारक स्वेच्छा से सरकारी जमीन से अपना कब्जा हटा लें।