फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The buffalo thief was caught and locked in the shop

Kannauj News: भैंस चोर को पकड़कर दुकान में किया बंद

Thu, 31 Jul 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The buffalo thief was caught and locked in the shop
जलालाबाद। मोहल्ला मठिया में मंगलवार देर रात पिकअप सवार भैंस चोरों का गिरोह पहुंच गया। ग्रामीणों के जागने पर गिरोह एक भैंस लेकर फरार हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ कर एक दुकान में बंद कर लिया। भैंस चोर के पकड़े जाने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ कर चोरी हुई भैंस मिलने के बाद ही चोर को सौंपने के लिए कहा। ग्रामीणों से पुलिस कहती रही कि चोर को सौंप दो पर नहीं छोड़ा। 17 घंटे बाद सीओ सिटी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने बुधवार को चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


गुरसहायगंज क्षेत्र के जलालाबाद के मोहल्ला मठिया निवासी महेंद्र की भैंस को रात दो बजे चोरों ने पिकअप पर लाद लिया और शिव नारायन की भैंस खोलने लगे। आहट पाकर शिव नारायन की आंख खुल गई है और शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों को आता देखकर चोर पिकअप लेकर फरार हो गए। एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और खाद-बीज की दुकान में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दो घंटे के बाद जसोदा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों से चोर को सौंपने के लिए कहा पर ग्रामीणों ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि चोरों को पकड़ कर चोरी हुई भैंस बरामद करो तभी चोर को छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों ने चोर का वीडियो भी बनाया। सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि ग्रामीणों को जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस करती रही ड्यूटी और सामने से निकल गई पिकअप
ग्रामीणों ने बताया कि अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर पुलिस की पिकेट लगती है,। वहां पर सिपाहियों के साथ दरोगा भी रहते हैं। रात में भैंस को चोरी करने के बाद चोर पिकअप को लेकर हाईवे से पुलिस के सामने से निकल गए। पुलिस की लापरवाही के कारण पिकअप सवार चोर भैंस लेकर फरार होने में कामयाब रहे। वहीं, लगातार हो रही भैंस चोरी की वारदातों से पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

तमाशबीन रही पुलिस

ग्रामीणों ने बताया कि चोर और महेंद्र के बेटे सनी के बीच मारपीट हो रही थी। पास में खड़ी पुलिस तमाशबीन बनी खड़ी देखती रही। चोर के पुलिस को हर माह पैसे देने की बात पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

वीडियो में चोर ने कहा- पुलिस लेती है पैसा
ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर से पूछताछ करते हुए वीडियो भी बनाया। चोर ने अपना नाम शाहरुख बताया। उसने कहा कि उसके साथ पांच लोग थे। चोर ने वीडियो में कहा कि भैंस एक लाख रुपये की बिकती है और थाना क्षेत्र की पुलिस को भी पैसा दिया जाता है।

अब तक 10 भैंसे हो चुकी हैं चोरी
ग्रामीणों ने बताया कि जलालाबाद में भैंस चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। पिछले 20 माह में 10 से अधिक भैंसे चोरी हो चुकी हैं और पुलिस अभी तक एक भी चोरी हुई भैंस को बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed