फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The body was brought from Shuklaganj after killing the woman.

Kannauj News: शुक्लागंज से महिला की हत्या कर लाए थे शव

Sat, 20 Dec 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The body was brought from Shuklaganj after killing the woman.
छिबरामऊ (कन्नौज)। महिला की हत्या कर कार से शव लाकर नेशनल हाईवे के पास निगोह मोड़ पर जलाने वाले हत्यारोपियों से शुक्रवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हाे गई। पुलिस की गोली लगने से एक हत्यारोपी घायल हो गया जिसे पुलिस ने सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि उन्नाव के शुक्लागंज से महिला की हत्या कर शव को कार से लाया गया था और दोनों आरोपियों ने पेट्रोल से शव को जला दिया था। आगरा-अलीगढ़ हाईवे अंडरपास से 15 मीटर की दूरी पर निगोह मोड़ पर खाई में 17 दिसंबर को एक महिला का शव मिला था। पुलिस शव की शिनाख्त व हत्यारोपियों की गिरफ्तार के प्रयास में जुटी थी।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि रात में एक कार संदिग्ध हालत में घटनास्थल के आसपास चक्कर लगाते हुए दिखाई दी। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और कैरदा रोड पर ग्राम लक्षीराम नगला के पास पुलिस ने कार को घेर लिया। इसी बीच कार सवार युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उन्नाव जिले के शुक्लागंज का रहने वाला एहतशाम पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि भागने का प्रयास कर रहे साथी अरसलान को पुलिस ने दबोच लिया। तीसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। मुठभेड़ में घायल एहतशाम को सौ शैया अस्पताल से राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया है। दूसरे साथी से पूछताछ की जा रही है। तीसरे हत्यारोपी की धरपकड़ के लिए टीमों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्होने बताया कि यह एक ब्लाइंड मर्डर केस था, जिसमें पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। कार का नंबर ट्रेस हो गया और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पता चला कि आरोपी साक्ष्य मिटाने की तलाश में जिले में ही घूम रहे थे। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में चलाई गई पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस टीमाें को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


पति से चल रहा था महिला का विवाद

एसपी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी एहतशाम ने बताया कि कानपुर नगर के अनवरगंज के कुली बाजार की मुस्कान उर्फ जन्नत (36) का पति से विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। तीन साल पहले वह अरसलान के संपर्क में आई थी। उसके बाद हम दोनों के साथ उसके अवैध संबंध बन गए थे। कुछ दिन से उसका मिजाज बदला नजर आ रहा था। एक सप्ताह पहले किसी अन्य के संपर्क में आने की जानकारी होने पर हम दोनों का मुस्कान से विवाद हुआ था। तभी उसे ठिकाने लगाने का मन बना लिया था। मुस्कान के दो बेटे हैं, जो पति के पास रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षित स्थान की तलाश में तय की 135 किलोमीटर की दूरी

एहतशाम की मानें तो विवाद के दौरान दोनों ने उसकी कानपुर में ही गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए कानपुर से नेशनल हाईवे पर 135 किलोमीटर का सफर तय किया। शव को ठिकाने लगाने के लिए शुक्लागंज से दो लीटर पेट्रोल लेकर कार में रख लिया था। अंडरपास के नीचे सुरक्षित स्थान देख भोर में 4.41 बजे शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया। इसके बाद चुपचाप निकल लिए। शव को यहां तक लाने के लिए अरसलान के भाई की कार का प्रयोग किया था।



कार के नंबर से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

निगोह मोड़ पर सड़क किनारे खाई में शव मिलने के बाद से पुलिस ने नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा से लेकर स्थानीय सीसीटीवी खंगाले। फुटेज में हत्याकांड से पहले कानपुर की ओर से कार आते हुए व शव को ठिकाने लगाने के बाद जाते हुए नजर आई। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो वह अरसलान के भाई तक पहुंच गई। वहां से पुलिस को हत्यारों के सुराग लगे पर वे लोग हाथ नहीं लगे। पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही थी। स्थानीय लोकेशन मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed