फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The body of a young man was found hanging in his in-laws' room.

Kannauj News: ससुराल में कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 25 Oct 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 25 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging in his in-laws' room.
हसेरन (कन्नौज)। कानपुर देहात के रूरा कस्बा मोहल्ला सुभाष नगर निवासी युवक का शव शनिवार को सौरिख थानाक्षेत्र के राजपुर स्थित ससुराल में फंदे से लटकता मिला। ससुरालीजन घटना का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन


गौरव गुप्ता (32) की सौरिख क्षेत्र के राजपुर गांव की सोनी के साथ वर्ष 2020 में शादी हुई थी। ससुर सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को दामाद गौरव, बेटी सोनी, पत्नी रीना और छोटी बेटी शिवानी के साथ छिबरामऊ में रहने वाली बेटी मोहनी के लड़के के जन्मदिन में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात 3.30 बजे दामाद अकेले घर लौट आए। वह बेटी प्रिया, गौरी और अनमोल के साथ बरामदे में सो रहे थे। गौरव ने आवाज दी तो उन्होंने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद गौरव एक कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे बेटी प्रिया की आंख खुली तो उसने गौरव के कमरे का दरवाजा खटखटाया पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद दरवाजे की दराज से देखा तो गौरव का शव दुपट्टे के फंदे से लटका था। बेटी के शोर मचाने पर वह लोग उठ गए और गौरव के परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
बहू को लाने की बात कहकर गया बेटा...अब कभी नहीं आएगा



रूरा। नगर निवासी गौरव गुप्ता का शव शनिवार तड़के कन्नौज के सौरिख थाना के फुलरामपुर स्थित ससुराल में फंदे से लटकता मिला। अनहोनी की सूचना पर घर में मातम पसर गया। मृतक के पिता राजेंद्र गुप्ता का कहना है कि बेटा बहू को ससुराल से लाने की बात कहकर निकला था। अब कभी घर नहीं लौटेगा। रूरा के सुभाष नगर निवासी राजेंद्र गुप्ता उर्फ पुतु ने बताया कि गौरव (30) तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह हैदराबाद में आइसक्रीम फैक्टरी में काम करता था। दिवाली के चलते कुछ दिन पहले वह घर लौटा था। भाई दूज के दिन बेटा बाइक से पत्नी सोनी को लेकर ससुराल फुलरामपुर गया था। बेटे की मौत पर मां गुड़िया भी रो-रोकर बेसुध हैं। इधर घटना की जानकारी पर गौरव के भाई दीपक व राजा कन्नौज के लिए रवाना हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed