फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The body of a student was found hanging in a garden under suspicious circumstances

Kannauj News: संदिग्ध हालात में बाग में लटका मिला छात्र का शव

Sat, 22 Mar 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 22 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The body of a student was found hanging in a garden under suspicious circumstances
कन्नौज। गांव के बाहर शुक्रवार को संदिग्ध हालात में बाग में कक्षा छह के छात्र का शव रस्सी से लटका मिला। छात्र घुटने के बल बैठा हुआ था और उसके गले में रस्सी बंधी थी। ग्रामीण हत्या कर शव लटकाने की आशंका जता रहे है। वहीं परिजनाें ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के ग्राम तहसीपुर निवासी दयाराम का 12 वर्षीय पुत्र गोलू उर्फ अरुण कक्षा छह का छात्र था। दयाराम बंगाल में मजदूरी करते हैं और होली पर घर आए थे। पिता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे गोलू का शव गांव के बाहर स्थित बाग में रस्सी से बंधा था। गोलू घुटने के बल बैठा था। पिता के साथ ही ग्रामीणों ने भी हत्या कर शव फंदे से बांधने की आशंका जताई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर शहर कोतवाल कपिल दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पिता ने बताया कि गोलू चार बेटों में सबसे छोटा था। घटना के बाद मां गुड्डी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा छह का छात्र आखिर कैसे लगा सकता है फांसी

पुलिस प्रथम दृष्टया छात्र के फांसी लगाने की बात कह रही है। छात्र के पिता और ग्रामीण ऐसा होने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि आखिर कक्षा छह का छात्र घुटने के बल बैठकर फांसी कैसे लगा सकता है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed