फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The blame for 26 deaths in six months fell on the police officer.

Kannauj News: छह माह में 26 मौतों का कोतवाल के सिर फूटा ठीकरा

Wed, 08 Apr 2026 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
The blame for 26 deaths in six months fell on the police officer.
छिबरामऊ। नेशनल हाईवे व संपर्क मार्गों पर छह माह के अंतराल में 49 हादसों में 26 मौतें कोतवाल को भारी पड़ी है। लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में गैर जिम्मेदाराना रवैए को देखते हुए कोतवाल विष्णुकांत तिवारी को हाजिर किया गया है। हालांकिए यातायात पुलिस ने क्षेत्र के सभी ब्लैक स्पॉट की निगरानी के लिए रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को सौंपी थी पर इसमें लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन



बता दें कि कोतवाली क्षेत्र में यातायात विभाग द्वारा नेशनल हाइवे पर ताजपुर चौराहा, फर्रुखाबाद चौराहा, उधरनपुर पुल, सौरिख रोड पर बाबा की बगिया, कैरदा रोड व तालग्राम रोड समेत ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र) घोषित किए गए हैं। लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में कोतवाली पुलिस के कार्यों की चर्चा की गई। इनमें कोतवाल को हादसों के बाद समय पर न पहुंचने और यातायात विभाग की चेतावनी के बाद भी सतर्कता न बरतने का आरोपी माना गया। प्रदेश मुख्यालय से लापरवाही को देखते हुए उन्हें लाइन हाजिर करने का फरमान जारी हुआ है। बता दें कि साल 2025 के अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर माह में 17 हादसे हुए। इनमें नौ की मौत हुई और 11 लोग घायल हुए। वहीं, जनवरी, फरवरी व मार्च में 32 हादसे हुए। इनमें 17 की मौत एवं 37 घायल हुए थे।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को यातायात विभाग ने सभी दुर्घटना बाहुल्य स्थानों पर रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड, ट्रैफिक चिन्ह, गति धीमी करने के सांकेतिक बोर्ड, चालक को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश के प्रतीक चिन्ह लगवाने की रिपोर्ट दी थी, लेकिन कोतवाल ने इन सभी को संज्ञान नहीं लिया था। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि डीजीपी स्तर समीक्षा की गई है, जिसमें यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed