{"_id":"660c5229aea863e7fe09f914","slug":"the-bike-rider-gave-a-lift-to-the-young-man-and-crossed-rs-20000-kannauj-news-c-214-1-knj1005-111447-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइक सवार ने लिफ्ट देकर युवक के 20 हजार किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइक सवार ने लिफ्ट देकर युवक के 20 हजार किए पार
Wed, 03 Apr 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा। बाजार से बकरी बेचकर पैदल घर जा रहे युवक को बाइक सवार ने लिफ्ट दी। इसके बाद युवक के 20 हजार रुपये पार कर दिए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पचौर गांव निवासी मोहन कुमार ने पुलिस को तहरीर देते बताया कि रविवार को तिर्वा बाजार में बकरी बेचने के लिए आया था। बकरी बेचने के बाद वह पैदल घर जा रहा था। गुरसहायगंज-तिर्वा मार्ग पर धोबीघाट पुल के पास पहुंच तो पीछे से आ रहे बाइक पर सवार दो लोगों ने बाइक रोक कर रास्ता की जानकारी ली। बाइक सवार ने उसे छोड़ने की बात कहकर लिफ्ट दे दी। थोड़ी दूर जाकर बाइक सवार ने उतार दिया और कहा कि वह थोड़ी देर रुके अभी काम निपटाकर आते हैं। बाइक सवार दोनों लोग उसे छोड़कर फरार हो गए। उनके जाने के बाद जब अपनी जेब देखी तो 20 हजार रुपये गायब थे। उसने बाइक सवारों की काफी तलाश की, पर कुछ पता नहीं चला। सोमवार को युवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।