{"_id":"58600a764f1c1bec14eeb3ee","slug":"the-artists-in-the-talent-show-audition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडीशन में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडीशन में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
डांस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ महोत्सव 2016 के मंच के लिए हुए ऑडीशन में नृत्य व गायन में प्रतिभागियों की भारी भीड़ उमड़ी। दोनों विधाओं के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
रविवार सुबह तालग्राम रोड स्थित सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी में छिबरामऊ महोत्सव 2016 के लिए नृत्य व गायन के ऑडीशन का आयोजन किया गया। शाम पांच बजे तक चले इस आयोजन में नगर व आसपास क्षेत्र के सैकड़ों बच्चे और उनके अभिभावक डटे रहे। इस मेगा ऑडीशन में निर्णायकों की भूमिका निभा रहे लकी पॉल, नसीर अल्वी व हर्षदीप ने एक-एक प्रतिभागी की प्रतिभा को बारीकी से परखा। उन्होंने प्रतिभागियों को बेहतर परफार्मेंस देने के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
संगीत शिक्षक रमई दुबे ने सिंथेसाइजर तथा प्रदीप तिवारी ने तबला व अन्य रिदम पर इन उभरती प्रतिभाओं को संवारा। महोत्सव के पूर्व सिंगिंग स्टार सुशांत ने मंच का संचालन किया। जूनियर सीनियर व सुपर सीनियर वर्गों के लिए हुए इस चयन में डांसिंग में 116, सिंगिंग में 73 प्रतिभागियों तथा ग्रुप डांस में 12 समूह ने अपने फन के जौहर दिखाए। व्यवस्था को सुचारु बनाने में रवी पाल, श्याम गुप्ता, अमन पाल, अजय रावत, दीपक दुबे व देवेश दीक्षित ने कड़ी मेहनत की। संजीव चौहान, जाहिद चिस्ती, शशिकांत शुक्ला के संयोजन में हुए कार्यक्रम में सुभाषचंद्र, आलोक गुप्ता जीतू, सुधा प्रधान, प्रदीप प्रधान व रमेश शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन