फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The amount will reach the parents' accounts

बिचैलियों व ठेकेदारों की बजाय सीधे छात्रों को मिलेगा लाभ

Sun, 07 Nov 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
The amount will reach the parents' accounts
छिबरामऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में 11 सौ रुपये भेजने की घोषणा की है। ब्लाक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों के साथ अभिभावकों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन

शनिवार की शाम बीआरसी पर मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बीईओ सुनील दुबे ने कहा कि छात्रों के अभिभावकों के खातों में 11 सौ रुपये भेजे जाने से बिचैलिया व ठेकेदारी प्रथा पर लगाम लगेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि सरकार से मिलने वाले पैसों से वे अपने बच्चों के लिए स्कूल यूनिफार्म, जूते मोजे व बैग खरीदें, न कि
विज्ञापन

अपने निजी खर्च में इस धनराशि का उपयोग करें। इस मौके पर एआरपी कुलदीप यादव, प्रदेश शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक शशिकांत शुक्ला, शैलेंद्र दुबे, आकिल सहित विभिन्न गांवों से आए अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरिख ब्लाक संसाधन केंद्र पर बीईओ राजेश कुमार ने अभिभावकों को सरकार की मंशा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए सरकार ने सीधे अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजने का लक्ष्य

तय किया है। इस मौके पर शिक्षक दुष्यंत सिंह, अखिलेश शुक्ला, संजय सिंह, प्रवीन यादव, नीरज यादव, गिरजेश सिंह, राहुल मिश्रा, हिमांशू प्रताप सिंह, शिवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, अभिषेक यादव, आशुतोष यादव, धर्मवीर सिंह, सागर मिश्रा, प्रबल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed