फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The ADM expressed displeasure over the slow process of land acquisition.

Kannauj News: भूमि क्रय करने की धीमी प्रक्रिया पर एडीएम नाराज

Sat, 17 Jan 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The ADM expressed displeasure over the slow process of land acquisition.
कन्नौज। अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने औद्योगिक गलियारा परियोजना के तहत भूमि क्रय करने की प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट गांधी सभागार में औद्योगिक गलियारा परियोजना, गांवों के जले हुए अभिलेखों के पुनर्निर्माण तथा सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रिया के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए तहसील तिर्वा के ग्राम अलीपुर अहाना को चिन्हित किया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कुल 111.2450 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। अब तक 653 भू-स्वामियों से 63.49 हेक्टेयर भूमि की खरीद पूरी हो चुकी है। हालांकि, शेष 236 भू-स्वामियों से 47.74 हेक्टेयर भूमि क्रय करने की प्रक्रिया में हो रही सुस्ती पर अपर जिलाधिकारी ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस धीमी गति को स्वीकार नहीं किया और नायब तहसीलदार को निर्देश दिया कि वे अगले एक सप्ताह के भीतर भूमि क्रय की कार्रवाई को अंतिम रूप दें।
विज्ञापन

बैठक में सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रिया के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान ग्राम गदनपुर बड्डू एवं कटरी रायपुर लड़ैता के अंतिम अभिलेखों की प्रथम प्रति तैयार होने की जानकारी दी गई।उन्होंने आदेश दिया कि प्रपत्र 14 की द्वितीय प्रति 31 जनवरी तक पूर्ण कर ली जाए और उसके उपरांत प्रपत्र-15 का कार्य प्रारंभ किया जाए। इसी क्रम में, ग्राम चांदापुर कछोहा में प्रपत्र- सात का कार्य इसी माह पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जले हुए अभिलेखों के पुनर्निर्माण कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed