फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thar collided with a dumper on the expressway, husband died

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर डंपर में घुसी थार, पति की मौत

Sun, 08 Dec 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Thar collided with a dumper on the expressway, husband died
तिर्वा। लखनऊ से शादी समारोह से आगरा जा रहे कार सवार दंपती आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गए। हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

आगरा के कालिंदरी बिहार कॉलोनी डी 909 निवासी महेंद्र सिंह (40) पत्नी सोनिया सिंह के साथ रविवार देर शाम को लखनऊ से एक शादी समारोह से शामिल होकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से थार से घर जा रहे थे। ठठिया क्षेत्र के बहसुईया गांव के पास पहुंचे तो आगे चल रहे डंपर में थार जा घुसी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने महेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक हसीब अहमद ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घायल महिला का इलाज चल रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed