{"_id":"5f971ed58ebc3e9bd506270c","slug":"thaane-mein-phariyaadiyon-ko-daroga-ne-deen-gaaliyaan-veediyo-vaayaral-kannauj-news-knp5907265198","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में फरियादियों को दरोगा ने दीं गालियां, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में फरियादियों को दरोगा ने दीं गालियां, वीडियो वायरल
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। थाने में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों को दरोगा को गालियां दीं। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंपी है।
वायरल वीडियो के मुताबिक शनिवार को फरियाद लेकर पहुंचे प्रेमी और प्रेमिका को ठठिया थाने में तैनात दरोगा ने वर्दी का रौब दिखाया। गालियां दीं। दरोगा फिल्मी अंदाज में मेज पर हाथ रखकर गालियां देते दिख रहे हैं। इस दौरान थाने के अन्य दरोगा और सिपाही दरोगा की हां में हां मिला रहे हैं। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने तिर्वा सीओ दीपक दुबे को पूरे मामले की जांच सौंपी है।
एसपी ने बताया कि रामगिरीश दरोगा का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह बिगड़े बोल से किसी को गाली दे रहे हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।