{"_id":"6500b2417b091759c7072cb4","slug":"textile-businessman-dies-after-falling-from-train-kannauj-news-c-214-1-knj1003-2824-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रेन से गिरकर कपड़ा कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रेन से गिरकर कपड़ा कारोबारी की मौत
Wed, 13 Sep 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। 28 अगस्त को जयपुर कपड़े लेने के लिए गए कारोबारी की वहां से वापसी के दौरान कासगंज के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घर न लौटने पर परिजन यहां खोज में जुटे रहे। कोई सुराग जब नहीं लगा तो पत्नी ने तीन सितंबर को सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई। उधरए कोई पहचान नहीं होने के बाद कासगंज में उसके शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। अब 15 दिन बाद इसकी सूचना यहां पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
मामला सदर कोतवाली के गुखरू गांव से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी धीरेंद्र सिंह (45) पिछले महीने 28 अगस्त को घर से मानीमऊ मार्केट में कपड़े खरीदने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इस पर त्नी रत्नेश और परिजन खोजबीन में लगे रहे, जब कुछ पता नहीं चल सका तो पत्नी रत्नेश ने कोतवाली पहुंच कर तीन सितंबर को गुमशुदगी दर्ज करवाई। पत्नी रत्नेश पति के फोन आने का इंतजार कर रही थी। इस बीच पता चला कि वह बिना बताए 28 अगस्त को ही यहां से ट्रेन में बैठकर जयपुर चला गया था। रास्ते में कंपिल और कासगंज बीच धीरेंद्र सिंह ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में उसके शव काे लावारिस घोषित कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में धीरेंद्र सिंह के पहने कपड़े की जेब से टिकट कन्नौज से जयपुर की निकली। उसकी हाथ कलाई पर उसका और पत्नी का नाम गुदा हुआ था। इस आधार यहां की पुलिस को जानकारी दी गई। उसी के तहत मंगलवार को सदर कोतवाली के मानीमऊ चौकी की पुलिस ने गुखरू गांव पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। मौत के 15 दिन बाद खबर मिलने पर परिजनों ने यकीन नहीं किया। पुलिस ने उसके हाथ पर लिखा पति-पत्नी का नाम और वीडियो दिखाया तो परिजन बिलख पड़े। गांव में भी सभी लोग गमजदा हो गए।