{"_id":"6861872da0c6a1ea570f423f","slug":"termination-box-burnt-supply-resumed-after-six-hours-kannauj-news-c-214-1-knj1005-133145-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: टर्मिनेशन बॉक्स जला, छह घंटे बाद आपूर्ति शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: टर्मिनेशन बॉक्स जला, छह घंटे बाद आपूर्ति शुरू
विज्ञापन
कन्नौज। मानपुर उपकेंद्र से जुड़े तिर्वा क्रॉसिंग क्षेत्र की टर्मिनेशन बॉक्स जलने के कारण शनिवार की रात बिजली गुल हो गई। बारिश के कारण टर्मिनेशन बॉक्स सही करने में बिजली कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात 12 बजे गुल हुई बिजली रविवार की सुबह छह बजे बहाल हो सकी। पूरी रात उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।
पाल चौराहा पर टर्मिनेशन बॉक्स जलने के कारण ब्रेक डाउन हो गया था। बिजली कर्मियों ने फॉल्ट को दो घंटे के बाद खोज पाया। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के कारण बिजली कर्मी फॉल्ट को सही नहीं कर सके। सुबह पांच बजे बारिश थमी। तब कर्मियों ने फॉल्ट को सही किया और छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई दीपक कनौजिया ने बताया कि टर्मिनेस बॉक्स जलने के कारण बिजली गुल हो गई थी। बिजली कर्मी फॉल्ट को सही करने पहुंचे तो बारिश होने लगी थी। बारिश थमते ही फॉल्ट को सही कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।