{"_id":"2777724133b4be59c98224f9d3b4a14e","slug":"teri-jai-ho-mata-bhawani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तेरी जय हो मात भवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तेरी जय हो मात भवानी
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 17 Oct 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय मां दुर्गा मंदिर मोहल्ला छपट्टी में चल रहे नवरात्र महोत्सव में गुरुवार रात दुर्गमासुर राक्षस वध लीला देख दर्शक रोमांचित हो गए। कमेटी उपाध्यक्ष राजीव उर्फ रिंकू अरोरा ने मां दुर्गा का पूजन किया। वहीं मनीष वर्मा ने विशिष्ट नृत्य शैली में आरती की।
विज्ञापन
...मां शेरा बालिए तेरा शेर आ गया... गीत के दौरान मां के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा का आगमन होते ही पंडाल मां के जयकारों से गूंजने लगा। ...तेरी जय हो मात भवानी गीत पर ऋषभ शर्मा ने डांस करके वाहवाही लूटी। इसके बाद दुर्गमासुर राक्षस वध लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन
मां चंद्रघंटा के स्वरूप में दृष्टि गौर, दुर्गमासुर बने अंकुर गुप्ता, मां दुर्गा बनी पूजा दीक्षित, सूर्यदेव बने देव, अग्नि देव बने जानू तथा इंद्रदेव बने छोटू जैन का अभिनय सभी ने सराहा। प्रियांशू गुप्ता, अंकित गुप्ता और रवी गुप्ता ने मां के जयकारे लगवाए।
विज्ञापन
उधर गौरीनाथ मंदिर मोहल्ला रामनगर में चल रहे नवरात्र महोत्सव में श्रीप्रकाश गुप्ता ने मां का पूजन व आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। राधा क्यों हमको डांटे... गीत पर मुस्कान और खुशी के डांस ने सभी को लुभाया। बाल स्वरूप में गणेश जी के आते ही पंडाल में उनके जयकारे गूंजने लगे।
कानपुर से आए राजा जैक्सन ने आग और मोमबत्तियों के साथ डांस करके समां बांध दिया। शेर पर सवार मां के बाल स्वरूप में तनु पाल के आते ही पंडाल मां के जयकारों से गूंज उठा। राधा-कृष्ण और पार्वती भोलेनाथ के नृत्यों ने खूब तालियां बटोंरी।
संचालन कर रहे आशीष पाल ने मां के 52 सिद्ध पीठों पर प्रकाश डाला। मां चंद्रघंटा के स्वरूप में शताक्षी पाल का अभिनय सभी ने सराहा। अंत में दीपक, राजन, अंजू, डब्लू, विनोद, प्रदीप, अंकित यादव ने प्रसाद वितरित कराया।