फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Temporary cow shelters will be built in 86 gram panchayats

Kannauj News: 86 ग्राम पंचायतों में बनाई जाएंगी अस्थाई गोशालाएं

Thu, 19 Jan 2023 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Temporary cow shelters will be built in 86 gram panchayats
छिबरामऊ। ब्लॉक सभागार में एसडीएम ने गुरुवार को प्रधानों के साथ बैठक की। इसमें प्रधानों को 86 ग्राम पंचायतों में अस्थाई गोशाला का निर्माण कराने व बेसहारा मवेशियों को पकड़कर उसमें बंद कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में एसडीएम अशोक कुमार, बीडीओ अखिलेश तिवारी, संयुक्त बीडीओ अरविंद कुमार राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बादाम सिंह पाल ने प्रधानों के साथ बैठक की। एसडीएम ने बताया कि विकास खंड में छिबरामऊ देहात में स्थाई व नौ ग्राम पंचायतों में अस्थाई गोशालाएं हैं। अब 86 बची ग्राम पंचायतों में भी अस्थाई गोशालाएं खोलनी हैं। ताकि बेसहारा व आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़कर इन गोशालाओं में बंद कराया जाए। यदि किसी गांव में जमीन की समस्या है तो उसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान लेखपाल को बुलाकर चरागाह की जमीन को चिह्नित कर अस्थाई निर्माण शुरू करा दें। बैठक में ग्राम सभा जयसिंहपुर के प्रधान ने आरोप लगाया कि उनके गांव में गोशाला की जमीन पर ग्रामीणों का कब्जा हैं और खेती कर रहे हैं। एसडीएम ने जल्द ही इस गोशाला की जमीन को कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान राजीव त्रिपाठी, डा. चंद्रकांत यादव, गिरंद शाक्य आदि के अलावा प्रधान व पंचायत सचिव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
19सीएचबीपी57: बैठक में मौजूद प्रधान। संवाद
खाते में पैसा नहीं, कैसे बनवाएं गोशाला
-बीडीओ बोले, मनरेगा से बनवाएं अस्थाई गोशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
तेराजाकेट। ग्राम पंचायतों में गोशाला के निर्माण कराने के लिए एसडीएम ने प्रधानों से वार्ता की। गोशाला निर्माण में आ रही परेशानियों की जानकारी की। इस दौरान प्रधानों ने कहा कि ग्राम पंचायत के खातों में पैसा नहीं है। ऐसे में गोशालाओं का निर्माण कैसे होगा।
ब्लॉक सभागार में एसडीएम अशोक कुमार ने क्षेत्र के किसानों के साथ बैठक की। ग्राम पंचायत चंदपुरा प्रधान राजीव कुमार ने कहा कि छोटी ग्राम पंचायतों में तीन माह में सवा लाख रुपया आता, उसमें भी 50 हजार रुपये मानदेय निकल जाता है। तिसौली प्रधान प्रतिनिधि दिनेश चंद्र ने कहा कि खाते में 15 से 20 हजार रुपये है, इससे क्या होगा।
तेराजाकेट प्रधान राम राज ने कहा 24 जून से गोशाला चल रही और आज तक एक पैसा का भुगतान नहीं हुआ। ग्राम प्रधानों ने कहा कि गोवंश छोड़ने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। ग्राम प्रधानों ने गोवंश को चारा के लिए मिलने वाले 30 रुपये कम बताया। एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि गोवंश की समस्या सभी को मिलकर हल करनी है। जमीन की कही समस्या हो तो उन्हें बताएं। बीडीओ अखिलेश तिवारी ने खाता में पैसा न होने पर मनरेगा से काम कराने को कहा। इस मौके पर एडीओ पंचायत रवि प्रताप सिंह, पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विकराल सिंह, प्रधान किताब सिंह, रामबरन पाल आदि प्रधान मौजूद रहे।

-------------------------
सभी ग्राम पंचायतों में बनेगीं गोशालाएं
तिर्वा। सभी ग्राम पंचायतों में गोशालाएं बनेगी। इससे किसानों को अन्ना पशुओं से निजात मिलेगी। प्रशासन ने गोशालाओं के निर्माण की कवायद तेज कर दी। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को गोशाला के निर्माण के लिए बैठक हुई। एसडीएम उमाकांत तिवारी ने उमर्दा ब्लॉक की ग्राम सभाओं के प्रधान और सचिवों की बैठक ली। एसडीएम ने प्रधानों से कहा कि सभी पंचायतों में गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। इससे प्रधान और सचिव अभी से गोशाला निर्माण के भूमि की तलाश कर प्रस्ताव तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed