{"_id":"5898b9074f1c1bc155378a34","slug":"tempo-collision-mother-son-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की टक्कर से नवजात व उसकी मां की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो की टक्कर से नवजात व उसकी मां की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
महिला की फाइल फाोटाो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। कैरदा रोड पर ग्राम रंधीरपुर के सामने साइकिल में टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार टेंपो पलट गया। दुर्घटना में साइकिल पर सवार महिला हो गई और उसके नवजात बेटे की मौत हो गई। इसके अलावा टेंपो में सवार अन्य सात सवारियां भी घायल हो गईं। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला टीका निवासी ब्रजेश पुत्र भीकम सिंह पत्नी केतकी देवी (35) के साथ साइकिल से सोमवार दोपहर अपने नवजात पुत्र रूपम (15 दिन) को रंपुरा से दवा दिलाकर गांव लौट रहा था। कैरदा रोड पर रंधीरपुर गांव के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साइकिल पर बैठी उसकी पत्नी बच्चे समेत सड़क पर गिर पड़ी और टेंपो उसके ऊपर पलट गया। हादसा के बाद फायर स्टेशन के बाहर बैठे फायरकर्मी व अन्य लोगों ने दौड़ कर टेंपो को सीधा कर उसके नीचे दबी केतकी और उसके पुत्र को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मृतका के पति ब्रजेश के अलावा टेंपो पर सवार ग्राम भोजपुर निवासी रामश्री पत्नी रामचंद्र, अखिलेश पुत्र रामचंद्र और उसकी पत्नी व दो बच्चों के अलावा इसी गांव के वासुदेव पुत्र शिवनरायन घायल हो गए। दुर्घटना कर मौके से भाग रहे टेंपो चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने वाहनों को सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़ाकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल राजबहादुर सिंह हल्का इंचार्ज राजेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत में वासुदेव और रामश्री को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल के समझाने पर लगभग एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन