फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   temperature rose again, the heat started troubling

Kannauj News: फिर उछला तापमान, गर्मी करने लगी परेशान

Sun, 28 May 2023 09:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
temperature rose again, the heat started troubling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। भीषण गर्मी के बीच पिछले दो दिन काफी खुशगवार गुजरे। जोरदार बारिश से तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक लुढ़क गया था। इससे लोगों को काफी राहत मिली थी। अब फिर से मौसम रंग में आने लगा है। रविवार सुबह से ही सूरज आंखे तरेरता रहा। दिन में तीखी धूप से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान का ग्राफ फिर से तेजी से चढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस को भी पार गया।
दरअसल, तीन दिन पहले तक भीषण गर्मी से तापमान का ग्राफ तेजी से बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। इससे लोग परेशान थे। ऐसे में जब पिछले दो दिन आंधी और जोरदार बारिश हुई तो मौसम काफी बदल गया। तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 30 डिग्री से भी नहीं पहुंच गया। धूप गायब रही, ठंडी हवा चलती रही। अब दो दिन की राहत के बाद गर्मी ने फिर से पलटी मारी है। रविवार की सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश बढ़ती गई। आसमान से आग बरसने लगी। दोपहर में फिर से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। इक्का-दुक्का लोग ही सड़क पर दिखे।
विज्ञापन

-----------------------
शाम होते ही बाजार गुलजार
रविवार को दिन में सन्नाटा पसरा रहा। रविवार का अवकाश होने की वजह कर बाजार में चहलपहल कम रही। दफ्तर बंद होने से आवाजाही भी कम ही रही। दिन में तपिश से लोग कम ही बाहर निकले। शाम में सूरज ढलने के बाद तापमान सामान्य हुआ तो बाजार में चहलपहल बढ़ी। दुकानों में भी रौनक दिखी। खासकर कोल्ड ड्रिंक्स, लस्सी की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
बदली-बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 29 मई को गरज चमक के साथ हल्की बारिश, धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। किसान कीटनाशक व खरपतवार नासी के लिए चार जून तक प्रयोग स्थगित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed