{"_id":"6a304793c2d98f979f0bf934","slug":"temperature-hits-39-degrees-humidity-causes-distress-kannauj-news-c-214-1-knj1023-150812-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 39 डिग्री पहुंचा तापमान, उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 39 डिग्री पहुंचा तापमान, उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
फोटो :10: धूप से बचने को सिर ढककर जाती युवतियां। संवाद
- अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज, दिनभर उमस से लोग रहे परेशान
- बादलों की आवाजाही के बावजूद नहीं मिली राहत, कूलर-पंखे भी हुए बेअसर
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। इत्रनगरी में सोमवार को मौसम का मिजाज लोगों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों का सुकून छीन लिया। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई।
सुबह से ही मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई दिए। कभी धूप तो कभी बादल छाने का सिलसिला चलता रहा, लेकिन उमस ने लोगों को राहत नहीं लेने दी। दोपहर होते-होते बाजार, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सड़क हो गया। गर्म हवा भले न चली हो, लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने से उमस अधिक रही। घरों में भी लोग चैन की सांस नहीं ले सके। कूलर और पंखे चलने के बावजूद गर्मी से खास राहत नहीं मिली। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में बादलों की सक्रियता बनी रह सकती है। हालांकि, जब तक अच्छी बारिश नहीं होती, तब तक उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।
इनसेट
पर्याप्त पानी पीएं और हल्का भोजन करें
चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि उमस के कारण शरीर से अधिक पसीना निकलता है, जिससे पानी की कमी और थकान बढ़ सकती है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्का भोजन करने और दोपहर की तेज गर्मी में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।