फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   tej raphtaar trak ne kisaan ko raunda

तेज रफ्तार ट्रक ने किसान को रौंदा

Thu, 19 Mar 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
tej raphtaar trak ne kisaan ko raunda
वीरेंद्र के शव पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। जीटी रोड पर प्रेमपुर पुलिस चौकी से लगभग पांच मीटर की दूरी पर तेज रफ्तार ट्रक ने किसान को रौंद दिया। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। मृतक के पुत्र ने चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लगभग 7:30 बजे प्रेमपुर चौकी अंतर्गत ग्राम टड़ा निवासी वीरेंद्र सिंह (55) पुत्र प्रताप सिंह गेहूं की फसल में पानी लगाने जा रहे थे। जीटी रोड पर पीछे से आए ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। ट्रक चालक उन्हें रौंदता हुआ मौके से भाग निकला। कुछ दूरी पर खेत में मौजूद पुत्र सतेंद्र मौके पर पहुंच गए। सतेंद्र ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। वीरेंद्र सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ से जाम की नौबत बन गई।
विज्ञापन

चौकी पुलिस भी पहुंच गई। चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सतेंद्र सिंह ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया है। मृतक के दो पुत्र संजीव उर्फ संजू, सतीश और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed