{"_id":"6717ee72f5141d87460712a9","slug":"teenager-trapped-in-rotavator-dies-kannauj-news-c-214-1-knj1005-120189-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रोटावेटर में फंसे किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रोटावेटर में फंसे किशोर की मौत
विज्ञापन
तिर्वा। ट्रैक्टर से जुताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा किशोर रोटावेटर (कृषि यंत्र) चपेट में आ गया। चालक ने जब तक ट्रैक्टर रोका तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
ठठिया क्षेत्र के पैथाना गांव निवासी बबलू खान कानपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। इसके साथ ही दो बेटियां मुस्कान व सना दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। घर पर पत्नी चांद, बेटा रुस्तम अली (17) व छोटी बहन आफरीन रहती है। मंगलवार को रुस्तम धान की फसल को काटने गया था।
इसी दौरान पड़ोसी मोइन अली खेत में जुताई कर रहा था। जुताई के दौरान रुस्तम ट्रैक्टर पर बैठ गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और रोटावेटर में फंस गया, जब तक चालक ने ट्रैक्टर रोका, तब तक रुस्तम की मौत हो चुकी थी। वहां मौजूद लोगों ने रोटावेटर में फंसे रुस्तम को बाहर निकाला। हादसे में युवक का शव देख परिजन बेसुध हो गए। थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।