फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teenager riding a bicycle dies after being hit by a car

Kannauj News: कार की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत

Tue, 10 Oct 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 10 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Teenager riding a bicycle dies after being hit by a car
छिबरामऊ। जीटी रोड पर सिंहपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


प्रेमपुर क्षेत्र के ग्राम मिघौली निवासी विवेक (13) पुत्र अशोक कुमार अपने गांव के ही शिवम (15) पुत्र ननकूलाल के साथ साइकिलों से जीटी रोड पर आया था। सिंहपुर मोड के पास जीटी रोड पार करते समय विवेक की साइकिल में छिबरामऊ से बेवर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस विवेक को सौ शैय्या अस्पताल ले आई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विवेक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। विवेक मटेहना के विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। वह दो बहनों में इकलौता था। कोतवाल अजय कुमार पाठक ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed