फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teenager drowned in Kitalab death

किशोर कीतालाब में डूबकर मौत

Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowned in Kitalab death
हत्या - फोटो : अमर उजाला

गुरसहायगंज/नदसिया। कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव मड़ियन में मूर्ति विसर्जन के लिए खोदे गए तालाब के पानी में डूबकर किशोर की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव मड़ियन में देवी स्थान पर नवरात्रि पर मेले का आयोजन होता है। यहां पर खोदे गए तालाब में कसबा व आसपास क्षेत्र से आने वाली प्रतिमाओं का तालाब में विसर्जन किया जाता है। इसके लिए गुरुवार को तालाब में पानी भरवाया गया था। शुक्रवार को गुरसहायगंज व आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग मेला में शामिल होने के लिए गए थे। इसी में कसबा गुरसहायगंज के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी रामप्रकाश गुप्ता का पुत्र छोटे (17) भी अपने साथियों के साथ गया था।
विज्ञापन


मेला घूमने के बाद वह साथियों समेत तालाब में नहाने चला गया। नहाते वक्त वह तालाब में गहराई वाले हिस्से में जाकर डूब गया। साथ में नहा रहे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो बचाव के लिए चीखपुकार मचाई। आननफानन में कई लोग उसे बचाने के लिए तालाब में कूद पड़े। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद छोटे को तालाब से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे उपचार के लिए गुरसहायगंज के एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। यहां डाक्टर ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि वह नाना के यहां रहता था। उसके पिता मूल रूप से मैनपुरी जिले के गांव तिरसौली के रहने वाले थे। उसके पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी है। कसबे के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी मामा संजीव ने बताया कि उसके एक भाई की मौत पांच साल पहले कुत्ते के काटने से हो गई थी। परिवार में बचे एकमात्र पुत्र की मौत पर मां व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पाकर कोतवाल संतोष कुमार व्यास मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed