फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teenager dies of fever, 22 dengue patients found

बुखार से किशोर से मौत, डेंगू के 22 मरीज मिले

Sun, 31 Oct 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies of fever, 22 dengue patients found
डेंगू की चपेट में सूरज। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/तालग्राम। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में रैपिड टेस्ट किट से 11 मरीजों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एलाइजा जांच रिपोर्ट में 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। 22 मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

जिले में रैपिड टेस्ट किट से अब तक 451 और एलाइजा जांच में 1049 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। जिले में बुखार से करीब 80 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल में शनिवार को 43 बुखार से पीड़ित मिले। वहीं जसोदा प्रतिनिधि ने बताया कि जसोदा में रहने वाले सोहेल (15) पुत्र स्व. खुर्शीद को बुखार आया था। निजी चिकित्सक के यहां इलाज हो रहा था। शुक्रवार शाम अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन फर्रुखाबाद ले गए। यहां रात में मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं तालग्राम इलाके में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। कस्बे के गिरी कुआं निवासी अपना दल के जिला सचिव सूरज कटियार (32) को तीन दिन से बुखार है। इलाज से आराम न होने पर शनिवार को खून की जांच कराई गई। डॉक्टर ने प्लेटलेट्स काफी कम बताईं। डेंगू की पुष्टि की। निजी चिकित्सक के यहां इलाज हो रहा है। राहुल, योगेश, राजेश ने बताया कि मोहल्ले में काफी लोग बुखार की चपेट में हैं। कानपुर और फर्रुखाबाद में इलाज करा रहे हैं। मोहल्ला के लोगों ने स्वास्थ्य कैंप लगाकर चेकअप और दवा वितरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed