फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teenage laborer and her brother died due to wall collapse

Kannauj News: दीवार गिरने से मजदूर किशोरी और उसके भाई की मौत

Sun, 24 Aug 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teenage laborer and her brother died due to wall collapse
तेराजाकेट (कन्नौज)। कच्ची दीवार गिरने से ईंट उतार रहे भट्टा मजदूर व उसकी 10 वर्षीय बहन की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे में एक मजदूर युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे रविवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरायप्रयाग के गांव तेराजाकेट निवासी अजय दुबे स्थानीय भट्टे से ईंट खरीदकर ट्रैक्टर पर लाए थे। ईंट उतारने के लिए वह भट्टे से मजदूरों को भी साथ लाए। दोपहर दो बजे मजदूर घर के पास खड़ी एक मोटी कच्ची दीवार के पास ईंट उतार रहे थे। तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी और उसके मलबे के नीचे तीनों मजदूर दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। तब तक बिहार के नवादा जिले के थाना कोआकोल के चौगवाहा गांव निवासी 10 वर्षीय सुनीता और उसके 20 वर्षीय भाई नितीश की मौत हो गई। वहीं, गया जनपद के मुखासी गांव निवासी 19 वर्षीय सपना मांझी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

घायल को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक है। घटना से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया घटना की जानकारी हुई है। मृतकों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। घायल का इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed