फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teen beaten to the marketplace, GT Road jam

भरे बाजार किशोर को पीटा, जीटी रोड जाम

Sun, 11 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 11 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Teen beaten to the marketplace, GT Road jam
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रविवार की दोपहर कुछ बोलेरो सवार हमलावरों ने एक किशोर को भरे बाजार में हाकी-डंडों से जमकर पीटा। घटना से गुस्साए किशोर ने जीटी रोड पर ठेलिया लगाकर जाम लगा दिया। चौकी प्रभारी ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मामले में किशोर ने जलालाबाद कस्बे के गांव तिलपई के 10-11 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


कस्बा जलालाबाद निवासी ऋषभ चौरसिया (17) ने बताया कि उसकी जलालाबाद रेलवे स्टेशन के सामने चाय-पकौड़ी की दुकान है। पास में उसके चाचा गणेश चौरसिया की दुकान है। शुक्रवार की शाम तिलपई के कुछ लोगों ने लेनदेन को लेकर उसके चाचा के साथ मारपीट की थी। उस समय उसने बीचबचाव किया था।
विज्ञापन


रविवार को जब वह दुकान पर बैठा था। तभी तिलपई के 10-11 लोगों ने  हाकी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसी बात से नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जलालाबाद चौकी इंचार्ज शोएब खान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed