{"_id":"5ef63fa38ebc3e42fe2768d9","slug":"teen-aur-pravaasee-korona-pojitiv-kannauj-news-knp567801557","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
विनोद दीक्षित चिकित्सालय में थर्मल स्क्रीनिंग करते डॉक्टर ।
- फोटो : KANNAUJ
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को तीन और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीनों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 230 हो गई है। इसमें 159 ठीक होकर घर जा चुके हैं और 70 मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमितों में 159 प्रवासी और हॉटस्पॉट की संख्या 70 है।
तीन नए पॉजिटिव में तिर्वा के अन्नपूर्णानगर का 42 वर्षीय युवक शामिल है। वह कानपुर से लौटा था। इसी तरह दिल्ली से लौटा कन्नौज ब्लाक के तेरामल्लू गांव का 31 वर्षीय युवक और नोएडा से लौटा 26 वर्षीय ठठिया के भदौसी गांव का युवक भी पॉजिटिव निकले हैं। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन सभी को घर भेज दिया। इसमें दो तिर्वा सीएचसी और तीन गौतमबुद्ध पैरामेडिकल कालेज एंड हास्पिटल कनपटियापुर में भर्ती थे। मरीजों को घर पर क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
उन्नाव का युवक और गर्भवती पत्नी की आई पॉजिटिव रिपोर्ट
कन्नौज। बुधवार को उन्नाव के शुक्लागंज निवासी 26 वर्षीय युवक अपने 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी के साथ मथुरा से उन्नाव लौट रहा था। पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर उसने मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया था। दोनों की कोरोना जांच रिपोर्ट भेजी गई थी। शुक्रवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेडिकल कालेज में दोनों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने महिला का प्रसव मेडिकल कालेज में कराने का निर्णय लिया है।