फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   teem ko khadeda, kaha, paanch laakh do tab lagavaenge vaikseen

टीम को खदेड़ा, कहा, पांच लाख दो तब लगवाएंगे वैक्सीन

Wed, 02 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
teem ko khadeda, kaha, paanch laakh do tab lagavaenge vaikseen
छिबरामऊ(कन्नौज)। इलाके के कुंवरपुर बनवारी गांव में वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ लिया। टीम ने भागकर खुद को बचाया। वहीं ग्रामीणों ने डीपीआरओ (जिला पंचायत राज अधिकारी) से कहा कि वह पांच लाख लेने के बाद वैक्सीन लगवाएं। डीपीआरओ सेंटर का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने वैक्सीनेशन को लेकर अफवाह फैला रहे गांव के कोटेदार को मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा कुंवरपुर बनवारी गांव के प्राथमिक विद्यालय में वैक्सीनेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वैक्सीनेशन की धीमी प्रगति पर उन्होंने पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, आशा व कोटेदार को कड़ी फटकार लगा दी। ग्रामीणों को सेंटर तक लाकर वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए। इसकेबाद कर्मचारी सक्रिय हुए। लोगों को बुलाने गांव में निकल गए। गांव के कोटेदार ने बताया कि वैक्सीन लगवाने पर गांव में कई लोगों की मौत हो चुकी है। इससे लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। यह सुनते ही डीपीआरओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने कोटेदार को अफवाह फैलाने पर मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की चेतावनी दी। इसके बाद वैक्सीनेशन में तेजी आई। इस दौरान एडीओ (कृषि )रत्नेश दुबे, पंचायत सचिव अनुज मिश्रा, विनय यादव, कौशलेंद्र यादव, अभिषेक शुक्ला, प्रधानाचार्या सुमन यादव व लक्ष्मी दीप तिवारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

निगरानी समिति के लोगों को दौड़ा लिया
डीपीआरओ ने पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, आशा, कोटेदार व निगरानी समिति के लोगों को गांव में भेजा। कई जगह गांव वालों ने इन्हें दौड़ा लिया। बाद में हालात ठीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed