फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   teekaakaran va eeyar taiging teem ko graameenon ne banaaya bandhak

टीकाकरण व ईयर टैगिंग टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Thu, 29 Oct 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
teekaakaran va eeyar taiging teem ko graameenon ne banaaya bandhak
तिर्वा(कन्नौज)। पशुओं के टीकाकरण व ईयर टैगिंग के लिए गई पशुपालन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने टीम को शाम को मुक्त कराया। करीब एक घंटे तक टीम बंधक रही।
विज्ञापन

पशुओं को रोग मुक्त बनाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से गांव गांव पशुओं का टीकाकरण कराया जा रहा है। इसके साथ पशुओं की पहचान के लिए ईयर टैगिंग का कार्य कराया जा रहा है। उमर्दा ब्लाक के हीरापुर्वा गांव में मंगलवार को पशुओं का टीकाकरण एवं टैगिंग का कार्य किया गया था। बुधवार को इसी गांव में कुछ छूटे हुए जानवरों का टीकाकरण एवं टैगिंग करने के लिए टीम गई थी। यहां पर कुछ ग्रामीण टीम के साथ अभद्रता करते हुए कहने लगे कि पशुओं से ईयर टैगिंग हटा लें। टीम ने विरोध किया तो ग्रामीणों ने टीम को बंधक बना लिया। टीकाकरण को गई टीम ने पुलिस व डिप्टी सीवीओ को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस व डिप्टी सीवीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराते हुए बंधक टीम को मुक्त कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पशुपालन विभाग से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर टीम को छुड़वा दिया था। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed