फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teams of Neknampur and Dharmapur reached the semi-finals

Kannauj News: नेकनामपुर और धर्मापुर की टीमें पहुंची सेमीफाइनल

Tue, 10 Jun 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Teams of Neknampur and Dharmapur reached the semi-finals
तालग्राम। गदनापुर लोधी में चल रहे वीरांगना महारानी अवंतीबाई नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत सोमवार रात को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में नेकनामपुर ने पट्टी को नौ विकेट से और धर्मापुर ने तालग्राम सी टीम को 49 रनों से हराया। अपने-अपने मैच जीतकर दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पंचम और विकास को मैन ऑफ द मैच मिला।
विज्ञापन

आसफपुर पट्टी मुस्कान फर्नीचर हाउस के कप्तान गुफरान ने टॉस जीतकर कर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में पांच विकेट पर 62 रन बनाए। इसमें शाहरुख ने 22, छोटू ने आठ, वकार ने 12 रन बनाए। शिवम, अमन, पंचम, दीपांशु और निखिल ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी नेकनामपुर की टीम ने आवश्यक रन 5.5 ओवर में एक विकेट खोकर बना लिए। इसमें पंचम ने 32 और शिवम ने 22 नाबाद रन बनाए। छोटू ने 30 पर एक विकेट लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में धर्मापुर कप्तान नवनीत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में चार विकेट खोकर 137 रन बनाए। इसमें विकास ने 35, अवनीश ने 33, अनुज ने 19, राज ने 11 रन बनाए। भोला, लल्ला, सनोज ने एक- एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी तालग्राम सी टीम आवश्यक ओवरों में 88 रन ही बना सकी। इसमें जीनस ने 37 और अबरार ने 22 रन बनाए। सूफियान, लल्ला, भोला, मुकीम शून्य पर आउट हो गए। सुनील ने तीन, कल्लन ने दो, दीपेश और उजाला ने एक-एक विकेट लिए। पंचम और विकास को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयोजक कमेटी के बलराम राजपूत ने दिया। अंपायरिंग अंकित शर्मा, बलराम, स्कोरिंग योगेंद्र और कमेंट्री सत्यम, सोनू ने की। इस दौरान अजीत कुमार, आकाश, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed