{"_id":"61365ac18ebc3e5fa078639f","slug":"teams-are-investigating-the-details-of-criminals-of-many-districts-kannauj-news-knp6505855121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जिलों केअपराधियों का ब्योरा खंगाल रहीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जिलों केअपराधियों का ब्योरा खंगाल रहीं टीमें
विज्ञापन
गेट पर रोक कर तलाशी लेने के बाद ही जाने दिया गया अंदर।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर की पंजाब नेशनल बैंक की सरायमीरा शाखा से बदमाश दिन में भीड़ के बीच कैशियर केबिन से दस लाख रुपये लेकर चले गए। तीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को लेकर माथापच्ची करने में जुटी है। पांच टीमों ने इधर-उधर दौड़ लगाई, नतीजा सिफर रहा। वहीं कई जिलों के अपराधियों का ब्योरा खंगाला जा रहा है। सर्विलांस टीम हजारों मोबाइल नंबर खंगाल चुकी हैं। मिला कुछ नहीं।
सुरक्षा गार्ड और बैंक अफसर-कर्मचारियों की आंख में धूल झोंककर शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से चार सितंबर को चोर दिन में दस लाख रुपये ले उड़े। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस रुपयों भरा थैला ले जाने वाले युवक और उसके एक साथी को पूरी वारदात में शामिल मान रही है। इसके अलावा बैंक के वह लोग भी रडार पर हैं जिन्हें बैंक में दस लाख रुपये कैश आने व पॉलिथीन में रखे होने का पता था। प्रथम दृष्टया पुलिस बैंक कर्मियों पर देर से सूचना देने का आरोप लगा रही है। वारदात के दो घंटे बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि कोतवाली पुलिस, एसओजी, साइबर सेल और सर्विलांस सेल को चोरी के खुलासे के लिए लगाया गया है। सर्विलांस सेल और साइबर सेल के माध्यम से शुक्रवार और शनिवार को शहर में आए लोगों के मोबाइल नंबर खंगाले जा रहे हैं। दो सौ से अधिक नंबरों को पुलिस ने सर्विलांस पर लगा रखा है। एसओजी इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, हरदोई, उन्नाव समेत एक दर्जन से अधिक जिलों की पुलिस के संपर्क में हैं। एसओजी बैंक के सीसीटीवी फुटेज को इन जनपदों की पुलिस से संपर्क कर चिह्नित करने में लगी हुई है। पुलिस कुछ लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ भी कर रही है।