फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teachers went to Lucknow, schools were inspected here

Kannauj News: शिक्षक गए लखनऊ, यहां खंगाले गए स्कूल

Wed, 11 Oct 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Teachers went to Lucknow, schools were inspected here
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। एक तरफ शिक्षकों का हुजूम मांगों को मनवाने लखनऊ गया, इधर प्रशासन ने बेसिक के स्कूलों को खंगाल डाला। जिले भर के सभी ब्लॉकों के 250 स्कूलों के मुआयना में दो शिक्षक, एक अनुदेशक व चार शिक्षक गायब मिले हैं। सभी के खिलाफ एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। इसे लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप का माहौल है।

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अलग-अलग मामलों को लेकर आंदोलित हैं। इसी महीने कई शिक्षक दिल्ली गए थे। उसके बाद अब लखनऊ में हुए धरना में भी शामिल होने गए। बताया गया कि इसमें कई शिक्षक बिना जानकारी के ही चले गए। इस पर स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने सभी जिलों के बीएसए को जिलों में मुआयना का आदेश दिया। इसी के तहत यहां बीएसए कौस्तुभ सिंह ने अलग-अलग ब्लॉकों के मुआयना के लिए बीईओ, जिला को-ऑर्डिनेटर, एआरपी की 14 सदस्यीय टीम बनाई। इसी टीम से स्कूलों का मुआयना कराया। जांच के दौरान कई स्कूलों में यह सामने आया कि हाजिरी रजिस्टर पर सीएल तो चढ़ा थी पर धरने की सूचना नहीं दी गई। अब ऐसे शिक्षकों की लिस्ट तैयार की गई है। इसे महानिदेशक को भेजी जानी है। इन सभी के खिलाफ एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


जांच में मिले गायब, कार्रवाई तय
बीएसए कौस्तुभ सिंह ने बताया कि जांच के दौरान बीईओ संजय कुमार शुक्ला को नहर घाटी स्कूल में शिक्षा मित्र प्रतिभा पाल, चौराचांदपुर द्वितीय में शिक्षामित्र उमा देवी, सलेमपुर तारा बांगर में अनुदेशक इमरान जहान गैर हाजिर मिले। इसी तरह बीईओ मनोज गुप्ता को खाड़ेदेवर में शिक्षा मित्र प्रभा सिंह, बीईओ शिवेंद्र कुमार वर्मा को रतनपुर में सहायक अध्यापक अतुल कुमार, डीसी शैलेंद्र प्रताप को भीखमपुर में शिक्षा मित्र ममता देवी, बीईओ विश्वनाथ पाठक को मधुपुर में सहायक अध्यापक शैलेश कुमार नहीं मिले। इनकी रिपोर्ट महानिदेशक को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed