फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teachers leveled serious allegations against the teacher-in-charge.

Kannauj News: शिक्षकों ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 12 Aug 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Teachers leveled serious allegations against the teacher-in-charge.
कन्नौज। गुगरापुर स्थित पीएमश्री कंपोजिट स्कूल के शिक्षकों ने मंगलवार को इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


डीएम को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में शिक्षकों ने कहा कि वर्तमान इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेंद्र सक्सेना का 14 जून 2025 को आपसी स्थानांतरण की प्रक्रिया के तहत गणित विषय के शिक्षक के स्थान पर हुआ था। नियमानुसार समान विषय के शिक्षक ही आपसी स्थानांतरण कर सकते हैं, जबकि इंचार्ज प्रधानाध्यापक का विषय कृषि विज्ञान है। इस नियम विरुद्ध स्थानांतरण के कारण पिछले एक साल से कक्षा छह से आठ तक के छात्रों का गणित शिक्षण पूरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन

एमडीएम रजिस्टर में छात्रों की संख्या अधिक दर्ज करने का इंचार्ज प्रधानाध्यापक दबाव बनाते हैं। शिक्षकों, शिक्षिकाओं और बच्चों के अभिभावकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इनके विरुद्ध पहले भी विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। शिक्षकों ने डीएम से जल्द ही निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेंद्र सक्सेना ने बताया कि षड़यंत्र के तहत मेरे खिलाफ फर्जी शिकायतें उच्चाधिकारियों से कराई जा रहीं है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वहीं, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच बीएसए को दी गई है। जांच आख्या के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed