{"_id":"c8c8255a19c2276b5142d66d9c2c5023","slug":"teachers-colony-round-hell-strong-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर्स कालोनी में चौतरफा नरक, जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर्स कालोनी में चौतरफा नरक, जोरदार प्रदर्शन
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की टीचर्स कालोनी में रोजाना सफाई नहीं होने पर गुरुवार को यहां के लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पिछले कई महीनों से नालियों से सिल्ट तक नहीं निकाली गई है। नालियों में सड़क का कूड़ा भर गया है। ऐसे में घरों से निकलने वाली गंदगी में कालोनी की सड़कों पर आ गई है।
विज्ञापन
टीचर्स कालोनी के लोगों ने गुरुवार दोपहर कालोनी परिसर में रोजाना सफाई नहीं होने पर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर गुस्सा निकाला।
पूरी कालोनी परिसर में रोजाना सफाई कराने की मांग की है। कालोनी की मधू लता, गीता, माया देवी आदि का कहना है वे लोग काफी समय से गंदगी में रह रहे हैं। गंदगी का अंबार होने के कारण उनका जीना दुश्वार हो गया है। हालात यह है कालोनी की नालियां कूड़ों और कीचड़ से पटी है।
विज्ञापन
शारदा, पूनम, शिवदेवी का कहना है कि दुर्गंध के चलते लोगों का घर के बाहर बैठना मुश्किल हो गया है। सर्वेश शर्मा, ओमकार शर्मा, लालू गुप्ता, बबलू दिवाकर, अवनीश यादव का कहना है कि वह लोग पिछले कई महीनों से गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
शिव कुमार राठौर, श्यामसुंदर गुप्ता आदि लोगों का कहना है कि कालोनी की सड़क मार्च 2014 में बनी थी। तब से आज दिन तक एक भी बार कालोनी परिसर में सफाईकर्मी नहीं आया है।
उन लोगों ने बताया कि सफाई कर्मी मात्र आधी कालोनी में ही सफाई करता है। आरोप है कि उन लोगों ने कई बार सफाई कर्मी से कालोनी में सफाई करने की बात कही, इस पर वह प्रति घर से 10 रुपये की वसूली मांगता है। इस समस्या से उन लोगों ने वार्ड सभासद को भी अवगत कराया।