{"_id":"61d32df97196b133187fa89e","slug":"tax-raid-revealed-in-the-investigation-of-income-tax-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tax Raid: करोड़ों के आसामी मलिक परफ्यूमर्स, पर टर्नओवर दिखाया कम, आयकर विभाग की जांच में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tax Raid: करोड़ों के आसामी मलिक परफ्यूमर्स, पर टर्नओवर दिखाया कम, आयकर विभाग की जांच में खुलासा
Tue, 04 Jan 2022 01:16 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:16 AM IST
सार
आयकर विभाग के अफसर पम्पी जैन को सबसे पहले स्वरूपनगर के फ्लैट में ले गए। यह फ्लैट इनके भाई अतुल जैन का है। यहां करीब तीन घंटे तक अफसरों ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
Kannauj IT Raid
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज के इत्र कारोबारी मलिक परफ्यूमर्स के यहां छापे में आयकर विभाग को बड़े पैमाने पर कर चोरी के सुबूत मिले हैं। इनका टर्नओवर कुल कारोबार से पांच गुना कम दिखाया जा रहा है। बहीखाते बेहद पुराने और उर्दू में लिखे मिले हैं।
सूत्रों के मुताबिक, ऐसा पहली बार हुआ है, जब बहीखाते उर्दू में लिखे और बेहद उलझे हुए हैं। अब उर्दू के जानकार से इसका अध्ययन कराया जाएगा। इनके यहां जांच खत्म कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, मलिक परफ्यूमर्स का टर्नओवर 25 करोड़ रुपये से ज्यादा है, लेकिन दस्तावेजों में इसे चार से पांच करोड़ के बीच दिखाया जा रहा था।
इनके दिल्ली के फ्रेंड कॉलोनी में तीन फ्लैट भी करोड़ों के बताए जा रहे हैं। पहले फौजान मलिक और उनके परिजन दिल्ली में फ्लैट होने की बात से ही इनकार करते रहे, लेकिन अफसरों ने प्रमाण सामने रखे तो स्वीकार कर लिया। इनके घर से पहले 3.5 करोड़ का कैश मिल चुका है। इसके अलावा फौजान के यहां 1.5 करोड़ कीमत के सोने के गहने मिले हैं।
विज्ञापन
दोपहर में डॉ. अनूप जैन के घर पहुंचे अफसर
आयकर विभाग के अफसर पम्पी जैन को सबसे पहले स्वरूपनगर के फ्लैट में ले गए। यह फ्लैट इनके भाई अतुल जैन का है। यहां करीब तीन घंटे तक अफसरों ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद दोपहर में करीब तीन बजे इनके बहनोई डॉ. अनूप जैन के आनंदपुरी स्थित मकान में पहुंचे। यहीं पर अनूप का एक और मकान था, जिसकी चाबी पम्पी के पास थी। हालांकि, इस मकान को किराये पर दिया गया है।