फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   tappebaaj ne yuvatee ke baig se paar kie das hajaar rupaye

टप्पेबाज ने युवती के बैग से पार किए दस हजार रुपये

Sat, 16 Jan 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
tappebaaj ne yuvatee ke baig se paar kie das hajaar rupaye
टप्पेबाजी की शिकार युवती से जानकारी लेते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। धान बेचकर मोबाइल शॉप से सिम खरीदने गई युवती के बैग से टप्पेबाज ने दस हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई है। पुलिस टप्पेबाज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नार्मल रोड नई बस्ती निवासी मधु पुत्री नरेंद्र सिंह अपने चाचा बलवीर सिंह पुत्र मेवाराम के साथ निगम मंडी से धान बेचने के बाद बाजार से मोबाइल सिम खरीदने आई थीं। पुराने सौरिख बस स्टॉप के पास मोबाइल की दुकान पर वह सिम देखने लगीं। इस बीच टप्पेबाज ने पीठ पर टंगे बैग में रखे दस हजार रुपये पार कर दिए। मधु ने दुकानदार को पैसे देने के लिए बैग खोला तो रुपये गायब देख होश उड़ गए। टप्पेबाजी की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में टप्पेबाज युवती के बैग से रुपये निकालता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बैंक में टप्पेबाजी का अब तक खुलासा नहीं
शुक्रवार को गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता उर्फ जॉनी के मुनीम के झोले से भारतीय स्टेट बैंक शाखा मेें टप्पेबाज ने पचास हजार रुपये पार कर दिए थे। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। नगर में आए दिन टप्पेबाजी की घटनाओं से लोगों में पुलिस महकमे के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed