फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tanker collided with auto, one died

Kannauj News: दोस्तों के साथ निकले किशोर को कार ने रौंदा

Tue, 30 May 2023 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 30 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tanker collided with auto, one died
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के आसकरनपुरवा गांव निवासी एक किशोर को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पिता ने एक गेस्ट हाउस के चौकीदार पर हत्या का आरोप लगाया है। मंगलवार को पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के पाल चौराहा चौकी क्षेत्र के अंर्तगत आसकरनपुरवा गांव निवासी राजवीर का 15 वर्षीय पुत्र शिवा कक्षा नौ का छात्र था। सोमवार की रात नौ बजे वह दोस्त अर्जुन, करन व अनिल के साथ घर से निकला था। रात 11 बजे कन्नौज-तिर्वा मार्ग स्थित शिवाय गार्डेन के सामने तिर्वा से कन्नौज की ओर आ रही कार ने उसे रौंद दिया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोस्तों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बेटे का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को पाल चौराहा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब हर पहलू से जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

--------------
पिता ने चौकीदार पर लगाया हत्या का आरोप
पिता राजवीर ने बताया कि बेटा शिवा दोस्तों के साथ घर से निकला था। तिर्वा रोड पर एक गेस्ट हाउस में तैनात एक चौकीदार से बेटे की झड़प हो गई थी। चौकीदार ने बेटे को चोर समझकर पीट दिया। इतने से ही जब उसका मन नहीं भरा तो उसने बेटे को कार के आगे धक्का दे दिया। कार की चपेट में आने से बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बरात में रुपये बटोरने से मना करने पर हुआ था विवाद
चर्चा है कि घटना वाली रात तिर्वा रोड पर शरीफापुर के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था। बरात के दौरान कुछ लोग रुपये उड़ा रहे थे। बताया जा रहा है कि वहां पहुंचा शिवा रुपये लूटने लगा। वहां मौजूद चौकीदार ने विरोध किया। दोनों के बीच झड़प के दौरान चौकीदार ने शिवा को धक्का दे दिया। तभी तिर्वा की ओर से आ रही कार के आगे गिर गया। कार उसके ऊपर चढ़ कर गुजर गई, इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed