{"_id":"5e8370248ebc3e6feb3e9270","slug":"tamancha-dikhaakar-mobail-aur-nagadee-lootee-kannauj-news-knp5531495189","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखाकर मोबाइल और नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा दिखाकर मोबाइल और नगदी लूटी
विज्ञापन
वारदात की जानकारी देता आकाश।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। ग्वालियर से घर आ रहे युवक को हरकरनपुर गांव के सामने बाइक सवार युवकों ने रोक लिया। इन्होंने तमंचा दिखाकर युवक से नगदी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने छिबरामऊ कोतवाली में तहरीर दी है।
इलाके के दीनपुर प्रेमपुर गांव के आकाश पुत्र रमेश जाटव ने बताया कि वह सोमवार देर रात ग्वालियर से लौटे थे। बेवर से पैदल गांव जाने लगे। रात को एक बजे के करीब हरकरनपुर गांव के सामने एक बाइक पर पांच युवक आए। इन्होंने तमंचा दिखाकर रोक लिया। बदमाशों ने उससे 5500 रुपये, मोबाइल के साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य सामान लूट लिया। जानकारी पर प्रेमपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक से घटना की जानकारी ली। आसपास गश्त शुरू किया। कोई हाथ नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
घर से दस हजार की नगदी चोरी
सौरिख। क्षेत्र के हुसेपुर तुर्कन निवासी गोमती देवी पत्नी स्वर्गीय सर्वेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह वह लोगों के साथ खेत पर काम करने के लिए गई थीं। दोपहर को घर पहुंचीं तो बक्से का ताला टूटा था। इसमें 10000 रुपये गायब थे। गोमती देवी ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दो लोगों पर चोरी का आरोप लगाया है। बताया कि एक साल पहले भी घर से चोरी हो गई थी। तब आरोपियों के पास सामान मिला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।