{"_id":"604910b08ebc3e8d382349c1","slug":"talaak-dekar-mahila-ko-chalatee-kaar-se-phenka-kannauj-news-knp6168447198","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक देकर महिला को चलती कार से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाक देकर महिला को चलती कार से फेंका
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने परिवार के साथ पत्नी को पीट दिया। तलाक देकर चलती कार से शहर के गोल कुआं चौराहे पर फेंक कर चला गया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के हाजीगंज मोहल्ला निवासी वसीउल्लाह ने 16 दिसंबर 2020 को बेटी रुबीना का निकाह सौरिख थाने के नादेमऊ निवासी शहंशाह से किया था। पिता का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद शहंशाह और परिवार के लोग दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आठ मार्च को शहंशाह ने परिवार के लोगों के साथ रुबीना को पीट दिया। इसके बाद कार से कन्नौज शहर ले आए। तिर्वा रोड पर गोलकुआं के पास पति शहंशाह ने तीन तलाक देकर रुबीना को चलती कार से फेंक दिया। इससे वह घायल हो गई।
बुधवार को रुबीना ने पति शहंशाह, सास शबीना, ससुर खलील, चचिया ससुर नवाब अली, ददिया सास रुखसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।