{"_id":"60f07d6e8ebc3e49c4242024","slug":"take-out-one-lakh-from-the-dicky-of-the-bike-kannauj-news-knp6404244164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिकी से एक लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की डिकी से एक लाख निकाले
विज्ञापन
सिकंदरपुर(कन्नौज)। बैंक से रुपये निकालकर डाकघर में जमा करने गए युवक की बाइक की डिकी से एक लाख रुपये पार कर दिए गए। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
इलाके के ग्राम शाहजहांपुर निवासी साजिद अली ने बताया कि आर्यावर्त बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकाले थे। नगदी के अलावा बैंक की पासबुक को बाइक की डिकी में रख लिया। इसके बाद रुपये जमा करने डाकघर पहुंचे। यहां जानकारी करने के लिए अंदर गए तो पता लगा कि तकनीकी कारणों से रुपयों की जमा-निकासी नहीं हो रही है। डाकघर के अंदर जाने और बाहर आने के दौरान किसी ने डिकी से नगदी से भरा थैला पार कर दिया।
डिकी से नगदी निकाले जाने की सूचना पर चौकी इंचार्ज आलोक कुमार मौके पर पहुंच गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने बैंक और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।