{"_id":"6a14a0562052469034006457","slug":"take-a-dip-of-faith-on-ganga-dussehra-the-ghat-echoes-with-every-sound-of-ganga-kannauj-news-c-214-1-knj1023-149663-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गंगा दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी, हर-हर गंगे से गूंजा घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गंगा दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी, हर-हर गंगे से गूंजा घाट
विज्ञापन
फोटो :33: सोमवार को पूरे दिन महादेवी घाट पर लगती रहीं डुबकी। संवाद
कन्नौज। गंगा दशहरा पर महादेवी घाट सोमवार को आस्था, उत्साह और श्रद्धा का केंद्र बना रहा। सुबह सूर्योदय के साथ ही श्रद्धालुओं का घाट पहुंचना शुरू हो गया था। हर-हर गंगे और गंगा मैया के जयघोष से पूरा घाट गूंज उठा। लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना मांगी।
भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। महिलाएं पूजा की थाल लेकर पहुंचीं तो पुरुष बच्चों को कंधों पर बैठाकर घाट तक पहुंचे। पिछले साल के मुकाबले इस बार भीड़ कुछ कम जरूर नजर आई लेकिन घाट पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। गंगा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को काली नदी पार करनी पड़ी। जलस्तर कम होने के कारण कई लोग पैदल ही नदी पार करते दिखाई दिए। घाट किनारे मेले जैसा माहौल बना रहा। पूजन सामग्री, खिलौने, जूस, शिकंजी और बर्फ की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे दिन सक्रिय रहीं। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। सुबह से रात तक पुलिस के साथ प्रशासन की टीमें व्यवस्था में लगी रहीं। हालांकि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर कई नावों में क्षमता से अधिक लोग बैठाए गए। सुरक्षा को लेकर लोग चिंता जताते दिखे।
विज्ञापन
शहर से घाट तक सेवा और श्रद्धा का संगम
गंगा दशहरा पर शहर से लेकर महादेवी घाट तक जगह-जगह श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शर्बत, ठंडा पानी और भंडारों का आयोजन किया गया। लोगों ने राहगीरों और गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को रोक-रोककर शर्बत पिलाया और प्रसाद वितरित किया। कई सामाजिक संगठनों और युवाओं की टोली पूरे दिन सेवा में जुटी रही जिससे आस्था के साथ सेवा भाव भी नजर आया।
शरबत बांटकर बटोरा पुण्य
गुरसहायगंज। तेराजाकेट चौराहे स्थित शिव जागेश्वर धाम मंदिर के बाहर गांव निवासी शिवेंद्र पाठक ने पत्नी और बेटी के साथ मिलकर श्रद्धाभाव से राहगीरों को शरबत पिलाया। सोमवार सुबह से शुरू हुए इस सेवा कार्य में राह चलते लोगों, वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों ने रुककर शर्बत ग्रहण किया। आयोजक शिवेंद्र पाठक ने बताया कि दशहरा पर्व का विशेष महत्व है। इसी भावना के साथ राहगीरों की सेवा के उद्देश्य से शरबत वितरण किया गया। शरबत वितरण के दौरान वहां सामाजिक और धार्मिक माहौल बना रहा। यहां पर संगम दुबे, नंद किशोर कश्यप भी मौजूद रहे।
स्टाॅल लगाकर वितरित किया शीतल पेय
अमोलर। गंगा दशहरा पर्व पर कस्बा से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह स्टाॅल लगाकर शीतल पेय और शरबत का समाजसेवियों ने वितरण किया। श्रीश्री 10008 स्वामी नित्यानंद सेवा समिति के अध्यक्ष राधे चौबे की अगुवाई में गंगा दशहरा के पवन पर्व पर तालग्राम मबई रोड पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को शर्बत वितरण किया गया। यहां पर पंकज, भोलू, गोलू, राजन, मिंटू, अंश, राजेंद्र आदि लोग मौजूद रहे। वहीं अमोलर बाजार में ओमशंकर कुशवाहा ने स्टाॅल लगाकर शरबत बांटा। यहां शिवशंकर, पंकज, प्रदीप आदि मौजूद रहे। ताहपुर में अनिल उर्फ लल्ला व जीत कनौजिया ने शीतल पेयजल वितरण किया।