{"_id":"5fd8f99c8ebc3e3f6112676d","slug":"takaneekee-kharaabee-se-45-gaanvon-mein-andhera-kannauj-news-knp600110779","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खराबी से 45 गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खराबी से 45 गांवों में अंधेरा
विज्ञापन
खराब केबल का निरीक्षण करते जेई करन सिंह व अन्य बिजली कर्मी।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। पंथरा फीडर के केबल बॉक्स में आई तकनीकी कमी को कर्मचारियों की टीम काफी मशक्कत के बाद भी दूर नहीं कर सकी। केबल बॉक्स की मरम्मत न हो पाने से पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय के पैतृक गांव उधरनपुर व तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत के पैतृक गांव मेरापुर गढ़िया सहित 45 गांवों में अभी अंधेरा रहेगा।
मंगलवार सुबह लगभग 7:45 बजे 33 केवीए नवीन विद्युत उपकेंद्र से संचालित पंथरा फीडर के केबल बॉक्स में तकनीकी कमी आ गई। इससे लाइन ट्रिप कर गई। कई बार लाइन चालू करने का प्रयास किया गया, सफलता नहीं मिली। कर्मचारियों ने केबल बॉक्स में आई तकनीकी कमी की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एसडीओ राहुल सिंह के निर्देश पर जेई करन सिंह ने टीजी सेकेंड प्रशांत कुमार, लाइनमैन ललित कुमार, हाशिम सिद्दीकी उर्फ लल्ला, डिंपल, मंजीत कुमार, आलोक दुबे व विनीत कुमार को भेजा। टीम ने केबल की मरम्मत का प्रयास किया, सफलता नहीं मिली। एसडीओ ने बताया कि बुधवार को जिला मुख्यालय से टीम बुलाकर केबल बॉक्स की मरम्मत कराई जाएगी। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकती है। वहीं अर्चना पांडेय ने बताया कि तकनीकी खामी है। टीम लगी है।
इन गांवों की आपूर्ति रहेगी बाधित
पंथरा फीडर से जुडे़ रुद्रापुर, खानपुर चौबे, उधरनपुर, गढ़िया, मेरापुर, कुंवरपुर करनौली, राजा नगला, महुआ नगला, पृथ्वीपुर, मनिकापुर, चमन नगरिया, भौंसे नगला व खुबरियापुर सहित लगभग 45 गांवों में अंधेरा रहेगा।
विज्ञापन
24 घंटे से अधिक प्रभावित रहेगा सिंचाई कार्य
इन दिनों खेतों में आलू की फसल तैयार है। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए किसान फसल को माहूं व झुलसा रोग से बचाने के लिए नियमित सिंचाई जुटे हैं। सोमवार सुबह 7:45 बजे बिजली गुल होते ही नलकूप बंद हो गए। किसान पूरे दिन बिजली आने की बाट जोहते रहे। कुछ किसानों ने बिजलीघर या फिर क्षेत्रीय लाइनमैनों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली।