फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   tahareer dushkarm kee, pulis ne darj kee chhedachhaad, teesare din bhee aaropee ko pakad nahin paee pulis

तहरीर दुष्कर्म की, पुलिस ने दर्ज की छेड़छाड़, तीसरे दिन भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई पुलिस

Tue, 11 May 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
tahareer dushkarm kee, pulis ne darj kee chhedachhaad,  teesare din bhee aaropee ko pakad nahin paee pulis
गुरसहायगंज(कन्नौज)। किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। वहीं दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

सराय प्रयाग चौकी के एक मोहल्ले में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी दो दिन पहले दोपहर में घर से कुछ दूर खेतों की ओर शौच करने गई थी। यहां मोहल्ले के युवक आकाश ने उसे दबोच लिया। पीड़िता के मुताबिक युवक ने पहले छेड़छाड़ की। इसके बाद दुष्कर्म किया। घर लौटकर किशोरी ने जहर खा लिया था। परिजनों ने पुलिस को दुष्कर्म की तहरीर दी थी। पुलिस ने इसे बदल कर छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं घटना के तीसरे दिन भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि कार्यवाहक कोतवाल जितेंद्र पाल सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। किशोरी की तबीयत में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed