{"_id":"57fd2f9e4f1c1b8e1528e734","slug":"tableaux-drawn-to-the-mind","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांकियों ने मोह लिया मन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांकियों ने मोह लिया मन
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
झांकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में निकाली गई दुर्गा शोभायात्रा में शामिल नगर की झांकियों के पात्रों द्वारा किए गए हृदयस्पर्शी प्रदर्शन को देख लोग भावविभोर हो गए। शोभायात्रा देखने के लिए सड़कों पर भीड़ का रेला उमड़ पड़ा। तीन किमी का सफर तय करने में शोभायात्रा को पूरे नौ घंटे लग गए।
विज्ञापन
शोभायात्रा में नगर के तीन बैंडों को शामिल किया गया। नागिन बैंड के साथ इटावा की लिली घोड़ी तथा भांगड़ा ढोलों पर युवा जमकर थिरके। मां नवदुर्गा समिति के तत्वावधान में निकाली गई दुर्गा शोभायात्रा में करीब 75 झांकियां शामिल थी। इस बार नगर की कई बहुचर्चित झांकियों ने शोभायात्रा में भाग नहीं लिया। नगर में सात स्थानों पर वाच टावर बनाकर उन पर सशस्त्र पुलिस बल व कैमरामैन तैनात किए गए थे। एसडीएम उदयवीर सिंह, सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी के नेतृत्व में कोतवाल आमोद कुमार सिंह के साथ तालग्राम, विशुनगढ़, सौरिख समेत कई जगह का पुलिस फोर्स व पीएसी बल मुस्तैद रहा। महिला थानाध्यक्ष भी अपनी टीम के साथ तैनात रहीं।
विज्ञापन
सोमवार की रात करीब आठ बजे पश्चिमी बाईपास पर मां नव दुर्गा समिति विजयनाथ मंदिर पीपल चौराहे के अध्यक्ष राजीव दुबे, महामंत्री नरेश वर्मा, सुरेश पेंटर, कोषाध्यक्ष रामानंद वर्मा, दिलीप गुप्ता, आनंद गुप्ता, करुणा शंकर गुप्ता, भाष्कर चतुर्वेदी, राजेश सक्सेना, सुभाष दुबे गुड्डू, नेमीचंद्र राठौर आदि पदाधिकारियों ने भगवान गणेश व माता दुर्गा की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय, पूर्व विधायक कैलाश राजपूत समेत कमेटी के पदाधिकारियों ने आरती उतारी। पश्चिमी बाईपास से शुरू होकर शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए सुबह पांच बजे सौरिख रोड पर स्थित सिद्धपीठ मां कालिका देवी मंदिर पहुंची।
विज्ञापन