{"_id":"5e2891f68ebc3e4b092ba9ee","slug":"svachchhata-va-nasha-mukti-abhiyaan-se-rama-ko-milee-pahachaan-kannauj-news-knp5400815104","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता व नशा मुक्ति अभियान से रमा को मिली पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता व नशा मुक्ति अभियान से रमा को मिली पहचान
विज्ञापन
रमा तिवारी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गंगा सफाई, स्वच्छता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, परिवार नियोजन आदि सामाजिक गतिविधियों में रमा तिवारी ने प्रदेश स्तर पर पहचान कायम की है। शुरुआत में कई अड़चनें आईं। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। रमा के काम से प्रभावित होकर एक साल पहले केंद्रीय मंत्री उमा भारती सम्मानित कर चुकी हैं। हाल ही में प्रदेश स्तर पर युवा दिवस के मौके पर विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
सदर ब्लाक के मियागंज की रमा तिवारी साधारण परिवार से हैं। पिता गंगा मोहन तिवारी किसान हैं। मां मीना तिवारी गृहणी हैं। रमा तिवारी परास्नातक करने के बाद रोजगार की तलाश में थीं। दिसंबर 2015 में स्वच्छ भारत मिशन की पहली ट्रेनिंग ली। इसके बाद लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए प्रेरित करने लगीं। इसमें सफलता के बाद जिला स्तर पर कुछ अलग करने का जज्बा पैदा हुआ। वह सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाने लगीं।
नमामि गंगे के तहत गंगा सफाई, स्वच्छता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, परिवार नियोजन के काम में बड़ी सफलता हासिल की। इसके बाद वह अफसरों की नजरों में आ गईं। रमा को उपलब्धियों को लेकर ब्लाक, जिला व प्रदेश स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया। अभी हाल में 12 से 16 जनवरी तक लखनऊ में यूथ दिवस का आयोजन किया गया। इसमें युवा आदर्श के रूप में रमा तिवारी को युवा कल्याण राज्यमंत्री ने ट्राफी व एक लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
स्वच्छता से बनीं गंगा प्रहरी
रमा तिवारी ने साल 2015 में पहली बार स्वच्छ भारत मिशन के तहत पहली ट्रेनिंग ली। इसमें सफलता के बाद मुड़कर नहीं देखा। सामाजिक सरोकारों से जुड़कर नमामि गंगे के तहत ऋषिकेश में पांच दिन की ट्रेनिंग ली। जिले के मेहंदी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। बाद में नमामि गंगे की टीम का लीडर बनाया गया।
स्वच्छता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित
एक साल पहले नमामि गंगे की यात्रा जिले में पहुंची थी। इस दौरान स्वच्छता सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। रमा तिवारी के क ामों से प्रभावित होकर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया था।
अभियान रहेगा जारी: रमा तिवारी
विवेकानंद यूथ अवार्ड मिलने से रमा तिवारी काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि महिला मंगल दल की अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने गंगा सफाई, स्वच्छता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, परिवार नियोजन पर काम किया। साथ ही अन्य लोगों को प्रेरित किया। यह अभियान जारी रहेगा।