Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sustainable farming methods suggested for improving soil health

Kannauj News: मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए बताए टिकाऊ खेती के तरीके

Tue, 03 Nov 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sustainable farming methods suggested for improving soil health
कन्नौज। खेतों की घटती उर्वरता और फसलों बढ़ती लागत को कम करने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को जागरूक करने की पहल की है। खेत बचाओ अभियान रबी-2026 के तहत ग्राम सहिल्लापुर और ग्राम बैसावारी में कृषक जागरूकता कार्यक्रम मंगलवार को हुआ। इसमें किसानों को मिट्टी की सेहत बनाए रखने, संतुलित उर्वरक प्रयोग और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने किसानों को बताया कि खेती में पारंपरिक अनुभव के साथ आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों का इस्तेमाल जरूरी है। किसान बिना मिट्टी की जांच कराए मनमाने तरीके से खाद और उर्वरकों का प्रयोग न करें। पहले खेत की मिट्टी का परीक्षण कराएं और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही उर्वरकों की मात्रा निर्धारित करें।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने कहा कि मिट्टी सिर्फ फसल उगाने का माध्यम नहीं, बल्कि किसानों की आजीविका और कृषि का भविष्य है। खेतों की गुणवत्ता बनाए रखना प्रत्येक किसान की जिम्मेदारी है। वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने से भूमि की उर्वरता में सुधार, उत्पादन लागत में कमी और फसलों की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने किसानों से फसल अवशेषों को खेतों में जलाने से बचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पराली और अन्य अवशेषों का उचित प्रबंधन कर उन्हें मिट्टी की सेहत सुधारने में उपयोग किया जा सकता है। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाना समय की जरूरत है। इससे न केवल वर्तमान में खेती को लाभ मिलेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपजाऊ जमीन सुरक्षित रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed