फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Support price fixed, no arrangement for maize purchase

समर्थन मूल्य तय कर दिया, मक्का खरीद का इंतजाम नहीं

Fri, 02 Jul 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Support price fixed, no arrangement for maize purchase
तालग्राम (कन्नौज)। सरकार ने मक्का का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। सरकारी खरीद केंद्र अब तक नहीं खोले गए हैं। इससे किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान आढ़तियों को कम दामों पर मक्का बेचने के लिए मजबूर हैं। समर्थन मूल्य 1870 रुपये प्रति क्विंटल है। आढ़ती सबसे अच्छा मक्का 1700 रुपये प्रति क्विंटल में खरीद रहे हैं। किसान यूनियन पदाधिकारियों और किसानों ने जायद की मक्का की खरीद के लिए क्रय केंद्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने कहा कि किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। जिलाधिकारी से वार्ता के अलावा समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि खरीद केंद्र अधिकतम जिलों में पैदावार के चलते खोले जाते हैं। 34 जिलों में मक्का की पैदावार साल में एक बार होती है। फर्रुखाबाद, कन्नौज समेत छह जिलों में दो बार फसल ली जाती है। जिलाधिकारी की ओर से शासन को इसका हवाला देते हुए खरीद केंद्र के लिए पत्र भेजा गया था। यह मंजूर नहीं हुआ। समर्थन मूल्य सीजन में बिक्री के लिए घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed