{"_id":"5e2897dc8ebc3e7090294c31","slug":"suneel-kee-toophaanee-baiting-khaandekar-ekedamee-kvaartar-phainal-mein-kannauj-news-knp5400863199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील की तूफानी बैटिंग, खांडेकर एकेडमी क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील की तूफानी बैटिंग, खांडेकर एकेडमी क्वार्टर फाइनल में
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले के लिए मंगाया गया कप दिखाते कमेटी के पदाधिकारी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान पर चल रहे स्व.ओमप्रकाश पाठक क्रिकेट टूर्नामेंट में सुनील के बीस गेंदों पर 55 रनों की बदौलत खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट से एनआर लखनऊ को हरा दिया। इसी के साथ टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
खांडेकर एकेडमी के कप्तान भवानी सिंह ने एनआर लखनऊ की टीम को पहले बैटिंग करने का मौका दिया। टीम ने 128 रन बनाए। जवाब में उतरी कानपुर की टीम ने तीन विकेट खोकर 134 रन बनाकर मैच जीत लिया। लखनऊ की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10 ओवरों में उनके चार खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। पांचवें विकेट के लिए सूफियान (22) व अमित चोपड़ा ने 47 रन जोड़कर टीम की हालत सुधारने का प्रयास किया। आलोक पांडेय ने 15 गेंदों पर 25 रनों का योगदान दिया।
खांडेकर एकेडमी के सुनील व मयंक ने दो-दो विकेट लिए। अमित मिश्रा व शिवम ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में उतरी खांडेकर एकेडमी कानपुर की टीम ने पहला विकेट कप्तान भवानी के रूप में गंवाया। शुभम व अभिषेक ने 35 रन जोडे़। एक और विकेट गिरने के बाद खेलने पहुंचे सुनील त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए नाट आउट 55 रन बनाए। फैज अहमद ने सुनील का साथ देते हुए नौ रन बनाए। 62 रन 4.5 ओवर में पूरे कर टीम को विजय दिलाई। सुनील को शानदार बैटिंग व दो कैच लेने पर एआरटीओ संजय कुमार झा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। एनआर लखनऊ की टीम छह विकेट पर 128 रन बनाकर सिमट गई। ए चोपड़ा ने 23, सूफियान ने 22, आलोक पांडेय ने 25 रन बनाए। सुनील ने 14 रन देकर दो विकेट लिए।