{"_id":"5fd8fd488ebc3e41a0706772","slug":"subah-shaam-badhee-galan-dopahar-mein-dhoop-ne-dee-raahat-kannauj-news-knp600117420","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह-शाम बढ़ी गलन, दोपहर में धूप ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह-शाम बढ़ी गलन, दोपहर में धूप ने दी राहत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सूरज निकलने के बाद धूप में बैठे मरीज।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सर्द हवाएं अब गलन बढ़ा रही हैं। सुबह और शाम गलन ज्यादा है। हालांकि पूरे दिन धूप खिली रही। इससे लोगों ने राहत महसूस की। शाम को फिर गलन बढ़ जाने से लोग ठिठुर गए। वहीं बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है।
मंगलवार सुबह कोहरा नहीं था। बर्फीली हवाओं के साथ गलन रही। सूरज निकलने से पहले बादल छाए रहे। सुबह 11 बजे तक धूप नहीं निकली। इस बीच हवाओं ने पारा आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रखा। मंगलवार को अधिकतम पारा 21 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों ने गर्म कपड़े पहनने के बाद ही घर से बाहर का रुख किया। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के मौसम वैज्ञानिक बीके कनौजिया के अनुसार अभी पारा और गिरेगा। पहाड़ों की ओर से आ रहीं ठंडी हवाएं असर दिखाएंगी।
सर्दी से पशुओं को बीमारियों का खतरा
सर्दी बढ़ने के साथ ही पशुओं में निमोनिया के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इन दिनों पशु घुरका बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। पशुओं को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय शाल्य ने बताया कि सर्दी के दिनों में गाय, भैंस और दूसरे पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए पशुपालक घासफूस और पुआल फैला देते हैं। यह उपाय ठीक है। इसे समय पर बदलना भी चाहिए। सर्दी में गाय-भैंस में संक्रमण का खतरा बना रहता है। इससे पशुशाला में अधिक पशु न रखें।