{"_id":"6096d1468ebc3ecd880e7348","slug":"subah-chaleen-thandee-havaen-dopahar-mein-dhoop-ne-jhulasaaya-kannauj-news-knp6274179159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह चलीं ठंडी हवाएं, दोपहर में धूप ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह चलीं ठंडी हवाएं, दोपहर में धूप ने झुलसाया
विज्ञापन
कन्नौज। एक दिन पहले हुई बारिश से लोगों को चिलचिलाती धूप से काफी राहत मिली। शनिवार सुबह दस बजे तक ठंडी हवाएं चलती रहीं। दोपहर एक बजे कड़ाके की धूप ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। धूप से बचने के लिए लोग इधर-उधर छांव खोजते नजर आए। हालांकि लॉकडाउन के चलते अधिकतर सड़कों पर सन्नाटा रहा। रोडवेज बस, ट्रेन व जरूरी कार्य से निकले लोग ही धूप से परेशान हुए।
शुक्रवार सुबह आंधी-पानी से किसानों का काफी नुकसान हुआ। वहीं मौसम ठंडा होने से चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत भी मिली। मौसम ठंडा होने पर लोगों ने आनंद उठाया। सुबह के दौरान मौसम ठीक रहा। दोपहर एक बजते ही कड़ाके की धूप हो गई। इससे लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। अधिकतम तापमान 37.08 व न्यूनतम 27.01 डिग्री सेल्सियस रहा।
सीएसए के कृषि वैज्ञानिक अजय मिश्रा ने बताया कि 11 व 12 मई को हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं व धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।